नव नियुक्त मण्डल प्रभारियों ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति



बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नव नियुक्त मण्डल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले मण्डलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक करणीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बूथ सत्यापन, बूथ कार्यसमिति गठन, शक्ति केन्द्र बैठकों की तैयारी तथा “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष  ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता और सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना है। उन्होंने सभी मण्डल प्रभारियों एवं मण्डल अध्यक्षों से अपेक्षा की कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन संबंधी सभी अभिलेख शीघ्र जिला कार्यालय में जमा कराए जाएं तथा जिन बूथों पर समितियों का गठन शेष है, वहां तत्काल गठन पूर्ण कराया जाए।

बैठकों में दिनांक 24 मई को प्रस्तावित शक्ति केन्द्र बैठकों तथा 31 मई को आयोजित होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम एवं बूथ बैठकों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी मण्डलों में सरल एप्प पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियां तय की गईं।

मण्डल प्रवास के दौरान मखौडा धाम में राधेश्याम कमलापुरी, विशेषरगंज में राज कुमार शुक्ल, विक्रमजोत में सुनील सिंह, हर्रैया में राजेश तिवारी, हरदी में विनय सिंह भारद्वाज, दुबौलिया में राम सिंगार ओझा, गौर में विनय शंकर मिश्र, कप्तानगंज में अखंड प्रताप सिंह, हनुमानगंज में विनय कुमार यादव, सोनहा में भानु प्रकाश मिश्र, सल्टौआ में प्रदीप निषाद, रामनगर में दिलीप पाण्डेय, पकरीजई में सुरेन्द्र कुमार चौधरी, गनेशपुर में नागेन्द्र सिंह सिंकू, बहादुरपुर में सतेन्द्र सिंह भोलू, बनकटी में राकेश शर्मा, कलवारी में राजेन्द्र राजभर तथा महसों में प्रत्यूष विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः मण्डल अध्यक्ष जवाहर लाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, ओमकार सिंह, शिवचरन जायसवाल, राजेश कमलापुरी, लवकुश शुक्ला, गौरव मणि तिवारी, गंगेश सिंह, जमुना पाण्डेय, जनक राम गौतम, गिरिजेश यादव, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, संजय कुमार चौरसिया, अंकित पाण्डेय पवन एवं वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post