Mau News: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटियां के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम

 सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटियां के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम


मऊ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटियां के छात्रों ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बुधवार 13 मई 2026 को घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया।

विद्यालय की छात्रा श्रेया यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं लक्ष्य सिंह ने 91 प्रतिशत, आकर्ष त्रिपाठी ने 90.9 प्रतिशत, दीपक यादव ने 89.9 प्रतिशत, आकांक्षा दीप ने 89.8 प्रतिशत तथा प्रियंका कुमारी ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा दीपक जायसवाल ने 88.6 प्रतिशत, साम्भवी यादव ने 86.4 प्रतिशत और सौम्या सत्यार्थी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय परिवार में परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे एवं उपप्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post