बस्ती: हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक, गोरक्ष पीठाधीश्वर, हिंदू हृदय सम्राट, करोड़ों हिंदुओं की आस्था, उत्तर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के इकाई द्वारा बड़े धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ आज मनाया गया। तत्क्रम में सुंदरकांड का पाठ, प्रसाद वितरण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस में पौधा रोपण तथा पौधा वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी सिनेमा अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला जी उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान बस्ती रियासत के राजा ऐश्वर्या राज सिंह जी रहे। सुंदरकांड पाठ का प्रारंभ होने से पूर्व भगवान श्री राम जी का माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित करने के उपरांत पूछ योगी आदित्यनाथ जी के चित्र पर तिलक लगा कर प्रारंभकिया गया। आज के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री दयाराम चौधरी जी, हियुवा जिला संयोजक बबलू निषाद, जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री कन्हैया लाल, जयप्रकाश सिंह,सूरत प्रसाद दुबे, संजय चौधरी, अमृत लाल कन्नौजिया, बृजेंद्र कुमार, अजय कन्नौजिया,पंकज विश्वकर्मा, अरुण सोनकर, अनिल प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, विजय द्विवेदी,गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रमोद पांडे, मोहन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी,रवि सिंह, रोलू सिंह, रामप्रताप सिंह,प्रमोद सिंह, रवि शुक्ल, अवधेश मिश्रा, दिनेश सिंह, राहुल पाल, राजेन्द्र निषाद, दिनेश सिंह, फड़ेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल उपाध्याय, ओंकार निषाद, साधू निषाद, सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
