मऊ में टुल्लू पंप बना मौत का कारण: पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, मां गंभीर


मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मिश्र गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गईं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे मीना देवी घर में लगे टुल्लू पंप को चालू करने गईं, तभी पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। उनकी चीख सुनकर पति देवेंद्र मिश्र उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की गिरफ्त में आ गए।

माता-पिता को बचाने के लिए पहुंचे पुत्र नीरज मिश्र ने भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कर तीनों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मण्डाव पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने देवेंद्र मिश्र और उनके पुत्र नीरज मिश्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि मीना देवी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नीरज मिश्र तीन दिन पहले ही प्रशिक्षण कार्यक्रम से घर लौटे थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post