सीबीएसई 12वीं परिणाम में राजन इंटरनेशनल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने सफलता से रचा नया इतिहास

 


बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सीबीएसई से संबद्ध राजन इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय का सर्वोच्च परीक्षा परिणाम 93.10 प्रतिशत रहा, जिसने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास को नई पहचान दी। सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मजबूत इरादे और निरंतर मेहनत ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सानु एंटनी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी। उन्होंने छात्रों को निरंतर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



विद्यालय के कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए प्रबंध निदेशिका, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों को भी बधाई दी।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में गौरी अग्रहरि, अंशिका पटवा, अंशुल बथवाल, अनुराधा शुक्ला, सौम्य सिंह, ऐश श्रीवास्तव, अनुष्का सिंह, गौरी मिश्रा, पद्मनाभ त्रिपाठी, आर्यन गुप्ता, दिव्यांश, शौर्य गोयल, शशांक शेखर पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय, दिव्या साहनी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी, नाज खान, अब्बास अली, रिद्धि पांडेय, नमन अग्रहरि, प्रखर पाण्डेय, मुस्कान खान एवं आँचल जायसवाल सहित अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया।



इस अवसर पर शिक्षक गोपाल सिंह, संजय तिवारी, सूरज प्रजापति, अभय सिंह, रवि तिवारी, नलिन गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post