UP : यूपी के मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में एक दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संभल निवासी अमीना ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। खास बात यह रही कि हाई-रिस्क केस होने के बावजूद बिना सिजेरियन डिलीवरी सफलतापूर्वक कराई गई।
जानकारी के अनुसार पहला बच्चा 9 मई को जन्मा, जबकि बाकी तीन बच्चों का जन्म 14 मई को हुआ। डॉक्टरों ने पहले केवल दो बच्चों के जन्म की संभावना जताई थी, लेकिन परिवार की जिद और डॉ. शिप्रा अग्रवाल व उनकी टीम की मेहनत से यह अनोखा मामला सफल रहा। मां और चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।
