मधुबन बस स्टेशन निर्माण में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी मऊ ने जताई नाराजगी, दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी


मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मधुबन स्थित निर्माणाधीन बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में टाइल्स, ग्रेनाइट, लाइट एवं स्विच बोर्ड लगाने का कार्य अधूरा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कर बस स्टेशन का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post