बस्ती। देश के सबसे बड़े संगठन राजपूत करणी सेना में उत्तर प्रदेश शाखा के विस्तार अभियान के तहत संगठन नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अनुशंसा के आधार पर पूर्वांचल अध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू ने पं0 देवस्य मिश्र को सवर्ण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार पं० देवस्य मिश्र पुत्र स्व० शत्रुघ्न मिश्र, निवासी ग्राम दौलतपुर, पोस्ट दुधौरा मेडिकल कॉलेज, जनपद बस्ती को यह दायित्व दिनांक 06 जून 2026 से 06 जून 2027 तक के लिए सौंपा गया है।
संगठन की ओर से कहा गया है कि देवस्य मिश्र अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी सत्यनिष्ठा एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने देवस्य मिश्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
